नया बदायूं

सपा सांसद आदित्य यादव 4 और 5 नवंबर को बदायूं व संभल के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

 

बदायूं संवाददाता।

समाजवादी पार्टी के बदायूं सांसद आदित्य यादव 4 एवं 5 नवंबर 2026 को बदायूं और संभल जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 नवंबर (बुधवार) को सुबह 11 बजे संभल जनपद की गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जिजौड़ा मढ़ी में आयोजित पीडीए महासम्मेलन में शामिल होंगे। सम्मेलन के आयोजक गुन्नौर विधायक रामखिलाड़ी सिंह यादव हैं।

इसके बाद शाम 7 बजे बदायूं के डायमंड मैरिज लॉन में वरिष्ठ सपा नेता फखरे अहमद शोबी के भतीजे के विवाह के उपलक्ष्य में आयोजित दावत-ए-वलीमा में शिरकत करेंगे।

वहीं 5 नवंबर (गुरुवार) को सुबह 9 बजे डीएम रोड स्थित अपने निज निवास पर जनता दरबार लगाकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनेंगे। दोपहर 12 बजे बिसौली विधानसभा क्षेत्र के प्रिंस पैलेस, पिंदारा रोड पर आयोजित सपा की मासिक बैठक में शामिल होकर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

इसके बाद शाम 4 बजे बदायूं विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सोई स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर संत सेवा आश्रम में आयोजित श्री मारुतिनंदन महायज्ञ, रासलीला एवं श्रीरामलीला के दर्शन करेंगे। शाम 5 बजे नगर पालिका परिषद बदायूं में डोर-टू-डोर योजना का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजक पूर्व मंत्री एवं सदर विधायक आबिद रजा हैं।

Exit mobile version