नया बदायूं

महिला आरक्षण बिल भाजपा की बदनीयत की हार : अखिलेश यादव

नया बदायूं, संवाददाता। (स्टेट ब्यूरो)
लोकसभा में सदन के बाहर आने के बाद सपा के मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बयान दिया है। जिससे देश की राजनीति में हलचल मचा दी है। बयान देते हुए कहा कि जनता के बढ़ते विरोध और आक्रोश से ध्यान हटाने के लिए साज़िशन लाए गए तथाकथित महिला आरक्षण बिल की हार भाजपा की हार है। ये भाजपा की बदनीयत की भी हार है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल साइड पर शेयर किया है। जिसमें कहना है कि भाजपा का हर प्रयास, हर बिल या तो कुछ लोगों को फ़ायदा पहुंचाने के लिए होता है या समाज को बांटने का छल-छलावा होता है। इस बार भाजपा इस बिल के माध्यम से महिलाओं की एकता में दरार डालकर उनको ठगना चाहती थी लेकिन विपक्ष की एकता ने भाजपाई मंसूबों को धूल चटा दी। ये भाजपा के ख़िलाफ़ देश की सक्रिय हो चुकी जन चेतना की जीत है, जिसका प्रतिनिधित्व देश का विपक्ष कर रहा है। भाजपा ने सरकार में बने रहने का नैतिक आधार खो दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि आज इंडिया की एकजुटता ने साबित कर दिया है कि नैतिक रूप से भाजपा ने सरकार में बने रहने का आधार खो दिया है। संसद में जो सरकार हार जाती है, वो बाहर जाती है। ये जनता की जीत है इसीलिए पूरे देश में सालों बाद हर्षोल्लास का वातावरण बना है क्योंकि जनता को विश्वास हो गया है कि बुरे दिन जानेवाले हैं!

Exit mobile version