नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण विभाग असीम आरूण ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान अभियान-2026 के तहत डायट ऑडिटोरियम में आयोजित बदायूं विधानसभा की संगोष्ठी को को संबोधित किया। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का आवहान किया वहीं भाजपा की डबल इंजन सरकार का बखान किया। कहा कि डबल इंजन सरकार में सामाजिकता समरसता और विकास को नई रफ्तार मिली है। यहां प्रदेश मंत्री डीपी भारती, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए।
बाबा साहेू की रखी नींव पर आज खड़ा है भारत का लोकतंत्र
बदायूं में बुधवार को राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर का व्यक्तित्व केवल संविधान निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने भारतीय समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समानता और अधिकारों की जो मजबूत नींव रखी, उसी पर आज का लोकतांत्रिक भारत खड़ा है। कहा अंबेडकर के विचार आज भी देश के नीति-निर्माण और विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने आगे कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र की सरकार ने बाबा साहेब के आदर्शों को धरातल पर उतारते हुए गरीब कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन को बदलने का कार्य किया है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार में सुशासन, सुरक्षा और विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, और गरीब, दलित, पिछड़े एवं वंचित वर्गों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से लागू की जा रही हैं। कार्यक्रम में मंच का संचालन निवर्तमान जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर पूर्व चैयरमैन दीपमाला गोयल, पूर्व दर्जामंत्री राममूर्ति लाल, क्षेत्रीय संयोजक अनसूचित मोर्चा बुद्धपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन सागर, दयाराम व्यास, प्रदेश संरक्षक भारतीय वौद्ध महासभा राधेलाल, साहब सिंह, रघुवीर सिंह, अरविंद वाल्मीकि, मनोज मशीह, जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष उदयवीर दिवाकर, जिला मंत्री सहदेव सागर, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, पूर्व मंत्री मोनिका गंगवार, छत्रपाल सिंह, डॉ. कृष्णा सिंह, सदवती बोद्ध, चैयरमैन अरविंद रावत, पंकज शर्मा मौजूद रहे।
बाबा साहेब के आदर्शों पर चल रही डबल इंजन सरकार
प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा डॉ. अंबेडकर ने समाज के वंचित वर्गों को जो अधिकार दिलाए, वह भारतीय लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने डबल इंजन की भाजपा सरकार उन्हीं आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सामाजिक समरसता को मजबूती मिली है, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में गरीबों और दलितों के कल्याण हेतु प्रभावी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
शिक्षा और जागरूकता से परिवर्तन संभव
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें यह सिखाता है, कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही समाज में परिवर्तन संभव है। उन्होंने कहा बाबा साहेब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए जो संघर्ष किया, वह अतुलनीय है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ कार्य करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया है।
योगी सरकार में गरीबों तक पहुंच रहा लाभ
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित हमारा संविधान केवल अधिकारों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों का भी गहन बोध कराता है। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है, वहीं यह हम सभी से यह अपेक्षा भी करते है, कि हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें और राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार संविधान के मूल्यों को सशक्त करने का कार्य कर रही है, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं, जिससे गरीब और वंचित वर्ग सशक्त हो रहे हैं।
भाजपा नेता रामनरेश गौतम सम्मानित
समाज कल्याण राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार असीम अरुण शहर के डायट आडियोटोरियम में कार्यक्रम में पहुंचे। यहां वरिष्ठ नेता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सनातन समाज रामनरेश गौतम ने बाबा साहेब की 135 में जन्म दिवस के उपलक्ष में एक संगोष्ठी में शामिल हुए। भाजपा नेता रामनरेश गौतम ने राज्यमंत्री असीण अरूण का स्वागत व सम्मान किया। इस दौरान कार्यक्रम में राज्यमंत्री द्वारा सभी पदाधिकारियों को सम्मानित किया। जिसमें रामनरेश गौतम को भी सम्मानित किया गया।
