नया बदायूं, संवाददाता लखनऊ। राज्य ब्यूरो
बदायूं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बदायूं विधानसभा क्षेत्र से जुड़े जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आज कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बदायूं नगर में पार्क निर्माण की मांग संबंधी पत्र सौंपा गया।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने बदायूं नगर में पार्कों की समुचित व्यवस्था न होने के कारण आमजन, बुजुर्गों एवं बच्चों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान को कलेक्ट्रेट बदायूं के निकट स्थित जेल विभाग की खाली पड़ी भूमि पर एक सुव्यवस्थित एवं आधुनिक पार्क के निर्माण का अनुरोध किया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा भी इस संबंध में शासन को कई बार पत्राचार किया जा चुका है। कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने नगरवासियों की सुविधा एवं शहर के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चंद्र यादव से भी लखनऊ में शिष्टाचार भेंट की गई। इस दौरान बदायूं विधानसभा क्षेत्र में युवाओं के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई।
