नया बदायूं

शिक्षकों की लंबित मांगों को लेकर 2 मई को डीआईओएस कार्यालय पर होगा धरना

नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं के समय पर निस्तारण न होने के विरोध में 2 मई को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देने का निर्णय लिया है। जिसमें शिक्षकों की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

गुरुवार को संघ के जिला अध्यक्ष देश राज सिंह यादव और जिला मंत्री आलोक पाठक ने संयुक्त बयान में कहा कि शिक्षकों के हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। एनपीएस कटौती समय से राजकीय कोषागार में जमा नहीं हो रही, जीपीएफ/एनपीएस की धनराशि खाते में नहीं पहुंच रही और पदोन्नति, चयन वेतनमान, अनुकंपा नियुक्ति जैसे प्रकरण वर्षों से लंबित पड़े हैं, पुरानी पेंशन योजना सेआच्छादित शिक्षकों की जीपीएफ की धनराशि का खाते में स्थानान्तरण न हो पाना, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन न मिलना। संगठन ने मुख्यमंत्री को भेजे जाने वाले ज्ञापन में चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 व 21 की वापसी, पुरानी पेंशन की बहाली और 22 मार्च 2016 के राजाज्ञा से आच्छादित शिक्षकों को पुरानी पेंशन का लाभ देने की मांग भी उठाई है। जिला अध्यक्ष देश राज सिंह यादव ने कहा कि यदि 2 मई से पहले मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिला मंत्री आलोक पाठक ने सभी शिक्षक साथियों से एकजुट होकर धरने में भाग लेने की अपील की है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यह धरना केवल शिक्षकों की पहचान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए है।

Exit mobile version