बदायूं, संवाददाता।
भाजपा की ओर से आज बदायूं शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया यहां से फिर रैली निकाली जाएगी। बाइक रैली में 6 से 7 हजार वाहनों की भीड़ रहने की वजह से पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात को लेकर रूट डायवजर्न तो लागू कर दिया गया है लेकिन इसका शत प्रतिशत पालन नहीं हो पा रहा है। जिसकी वजह से सुबह से ही लालपुल से कचहरी और कचहरी से जिला अस्पताल मार्ग तथा कचहरी से इंदिरा चौक मार्ग पर भीषण जाम लगा है और आमजन परेशान है। जाम के बीच छात्र छात्राएं और बीमार मरीज एवं आम जनमानस परेशान हो रहा है।
आज भारतीय जनता पार्टी की ओर से 7 अक्टूबर को हाफिज सिद्दीकी इस्लामियां इंटर कॉलेज में प्रस्तावित संगोष्ठी/रैली को लेकर यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान जारी किया है। कार्यक्रम में 6 से 7 हजार दोपहिया व चारपहिया वाहनों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए भारी, मध्यम और हल्के वाहनों के रूट में बदलाव किया गया है। डायवर्जन सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक लागू रहेगा।
यहां से निकलेंगे वाहन
फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर से आगरा, मथुरा, अलीगढ़ व दिल्ली जाने वाले वाहन अलापुर की ओर से आने पर मंडी चौकी, मझिया मोड़, दातागंज तिराहा, नवादा चौराहा और पटेल चौक होकर जाएंगे। दातागंज की ओर से आने वाले वाहन दातागंज तिराहा, नवादा चौराहा और पटेल चौक होकर गंतव्य की ओर जाएंगे।
बरेली से कासगंज, आगरा, अलीगढ़ व दिल्ली जाने वाले वाहन बीआरबी बाईपास, पटेल चौक और एआरटीओ चौराहा होकर जाएंगे। वहीं कासगंज व आगरा से फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर जाने वाले वाहनों को मेडिकल तिराहा, एआरटीओ चौराहा, पटेल चौक, नवादा चौराहा, दातागंज तिराहा, मझिया मोड़ और मंडी चौकी होकर भेजा जाएगा।
कासगंज व आगरा से बरेली जाने वाले वाहन मेडिकल तिराहा, एआरटीओ चौराहा और पटेल चौक बाईपास होकर जाएंगे। शहर के बस स्टैंड से हाथरस, अलीगढ़, मथुरा, कासगंज, एटा, आगरा, बरेली, मुरादाबाद, राजस्थान, दिल्ली और दातागंज की ओर जाने वाली बसें पुलिस लाइन चौराहा, इंद्रा चौक, दातागंज तिराहा, पुरानी चुंगी और नवादा चौराहा होकर जाएंगी। फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर और अलापुर की ओर जाने वाली बसें पुलिस लाइन चौराहा, संतोष सिंह तिराहा और मंडी चौकी होकर जाएंगी।
बिल्सी मोड़, राजकीय मेडिकल कॉलेज तिराहा, पुलिस लाइन चौराहा, दातागंज तिराहा और मंडी चौकी तिराहा पर पुलिसकर्मी तैनात रहकर डायवर्जन व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
यह है रैली का रुर्ट व कार्यक्रम
