नया बदायूं

बदायूं में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, पुलिस लाइन में हुए भव्य कार्यक्रम

नया बदायूं, संवाददाता।

जिलेभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। रात 12 बजते ही घर-घर और मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव शुरू हो गया। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और व्रत रखकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में भी देर रात तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहा।


रिजर्व पुलिस लाइन, बदायूं स्थित मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में डीएम अवनीश राय और एसएसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस परिवार के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के भक्ति संगीत पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने भजनों पर नृत्य प्रस्तुत करने के साथ ही रासलीला का मंचन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।


कार्यक्रम में CDO गामिनी सिंगला, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, एसडीएम सदर साई आश्रित शाखमुरी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सहसवान शौर्य अरोड़ा, क्षेत्राधिकारी नगर (सहायक पुलिस अधीक्षक) सुमेध मिलिंद जादव, अन्य क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक इंद्रजीत सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


जिले के विभिन्न मंदिरों में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट की गई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के समय मंदिरों में घंटियां और शंखनाद गूंजे तथा श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ जन्मोत्सव मनाया। देर रात तक मंदिरों और घरों में भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा।

 

Exit mobile version