• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

महाराजा अग्रसेन जयंती पर श्री अग्रवाल सभा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

Naya Badaun by Naya Badaun
October 31, 2026
महाराजा अग्रसेन जयंती पर श्री अग्रवाल सभा का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न
ShareShareShare

बदायूं संवाददाता।

श्री अग्रवाल सभा बदायूं की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन आरके रिसॉर्ट में धूमधाम और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के संरक्षक डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अग्रवाल सेवा समिति उझानी के अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार गोयल और अग्रवाल सभा बिसौली के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल शामिल हुए।

लाडो डिटर्जेंट

कार्यक्रम का शुभारंभ होने के बाद सांस्कृतिक सत्र में अग्रवाल समाज के जूनियर और सीनियर बच्चों ने एकल, युगल और सामूहिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया और खूब तालियां बटोरीं।

मुख्य अतिथि विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि समाज में एकजुटता और आपसी भाईचारा मजबूत करना समय की जरूरत है। इसके लिए अभिमान और ईर्ष्या का त्याग कर समरसता एवं समानता की भावना विकसित करनी होगी। उन्होंने अग्रवंशियों से राजनीतिक रूप से भी सशक्त बनने का आह्वान किया।

सभा के संरक्षक डॉ. मधुसूदन अग्रवाल ने कहा कि संख्या कम होने के बावजूद अग्रवंशी देश की औद्योगिक उन्नति और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं सभा अध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें सशक्त बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए।

समारोह को विशिष्ट अतिथि बृजेन्द्र कुमार गोयल, संजय कुमार अग्रवाल, पूनम अग्रवाल और पवन गोयल ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक उत्थान की भावना को मजबूत करने पर बल दिया।

इस अवसर पर डॉ. एसएन गोविल, राजेंद्र कुमार अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, प्रमोद गोयल, शैलेन्द्र अग्रवाल, रवि बंसल, मधु अग्रवाल, अनुभा अग्रवाल, अंजली अग्रवाल, राधा गोयल, शिवानी बंसल, दीपिका अग्रवाल, अजय गोयल, दिनेश गोयल, सुबोध गोयल, आशीष सिंघल, ऋषि अग्रवाल, रमा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल, आशु बंसल, नीलम अग्रवाल, अक्षत अग्रवाल, प्रशान्त बंसल, सुनीता सिंघल, मुनीश अग्रवाल, विश्वदीप सिंघल, अमित अग्रवाल, मनीष सिंघल, अतुल अग्रवाल और निकिता अग्रवाल सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन सभा के महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी दिलीप अग्रवाल ने किया।

Previous Post

बकाया टैक्स जमा नहीं करने वाले 16 वाहन सीज, 64 के चालान

Next Post

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version