नया बदायूं

शर्मसार : बदायूं में गाड़ी में कुत्ता को बांधकर हाईवे पर किलो मीटर घसीटा, वीडियो वायरल

नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश के बदायूं से मानवता को शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें हाईवे पर गाड़ी तेज रफ्तार चलती दिख रही है और उसके पीछे रस्सी में बंधा कुत्ता घसीटते और खींचते हुए दिख रहा है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और कुत्ता की मौत होने की चर्चा है। जिस गाड़ी में कुत्ता गाड़ी के पीछे बांधकर घसीटा जा रहा है वह स्वास्थ्य विभाग की गाड़ी बताई जा रही है। हालांकि नया बदायूं इसकी पुष्टी नहीं करता है।

बदायूं जनपद के एमएफ हाईवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल हुआ है। वायरल वीडियो ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। हर किसी की जुबान पर एक ही बात है कि जानवरों के साथ जानवरों जैसा व्यवहार भी कोई करता है। आखिर इस कुत्ता को यह गाड़ी वाला कौनसी सजा दे रहा है जो कि गाड़ी के पीछे रस्सी से बांधकर घसीट रहा है। हर कोई वीडियो को देखकर यही कह रहा है कि कुत्ता आखिर मर ही गया होगा और वीडियो में भी कुत्ता लग रहा है कि मर गया होगा। क्योंकि गाड़ी के पीछे कुत्ता कोक बांधकर घसीटा गया है। जिस गाड़ी के पीछे कुत्ता को बांधकर घसीटा गया हो वह कोई और नहीं स्वास्थ्य विभाग में जिला क्षयरोग विभाग की गाड़ी है। जिसने भी वीडियो बनाई है वह खुद बोल रहा है कि यह जिला क्षयरोग विभाग की गाड़ी है। इससे साफ है कि जिला क्षयरोग विभाग के अधिकारी गाड़ी में होंगे या फिर ड्राइवर स्वंय गाड़ी से कहीं घूम रहा होगा और इस तरह की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल यह जांच का विषय है।

अधिकारी का बयान सुनिए::::
जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. विनेश कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर कुत्ता बांधकर मेरे गाड़ी से घसीटने का वीडियो तो वायरल हो रहा है मैने भी सुना है। मैंने अपने ड्राइवर से बात की है लेकिन ड्राइवर कह रहा है मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है। उन्होंने कहा कि जिस गाड़ी में कुत्ता बांधकर घसीटा जा रहा है उनकी गाड़ी तो है लेकिन वह किराये की गाड़ी है उनके पास सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक रहती है उसके बाद रोजाना वापस हो जाती है।

Exit mobile version