नया बदायूं लखनऊ टीम। राज्य ब्यूरो
उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं से बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर से विधायक शिवपाल सिंह यादव 20 सितंबर 2026 को बदायूं के दौरे पर रहेंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 9 बजे लखनऊ स्थित आवास से कार द्वारा बदायूं के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे सांसद आदित्य यादव के डीएम रोड स्थित आवास पर पहुंचेंगे।
इसके बाद शाम 3:45 बजे वह सांसद आदित्य यादव के आवास से श्यामनगर के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे श्यामनगर पहुंचकर शिवपाल सिंह यादव पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी रईस अहमद की पत्नी के निधन पर उनके शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
शाम 4:30 बजे वह श्यामनगर से लखनऊ के लिए रवाना होंगे और रात करीब 7:30 बजे लखनऊ स्थित अपने आवास पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार उनका पूरा दौरा कार द्वारा होगा।
