नया बदायूं

इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर शफी अहमद ने 36वीं बार किया रक्तदान

 

 

बदायूं संवाददाता।

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री एवं आयरन लेडी स्वर्गीय इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर शफी अहमद ने रक्तदान कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने अपने जीवन में 36वीं बार रक्तदान कर मानवता और जनसेवा का संदेश दिया।

लाडो डिटर्जेंट

शफी अहमद ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनकी शहादत से एक दिन पहले 30 अक्टूबर 1984 को भुवनेश्वर में दिए गए अंतिम सार्वजनिक भाषण में उन्होंने कहा था कि उनके खून की हर बूंद भारत को ऊर्जा देगी और मजबूत बनाएगी।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के देशप्रेम, त्याग और समर्पण के विचारों को स्मरण करते हुए उनके बलिदान दिवस पर रक्तदान करना सच्ची श्रद्धांजलि देने का एक प्रयास है। रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद को रक्त की एक बूंद जीवनदान दे सकती है।

शफी अहमद ने सभी स्वस्थ लोगों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल रक्तदान करना नहीं, बल्कि समाज में मानवता, भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा देना भी है। अंत में उन्होंने इंदिरा गांधी को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Exit mobile version