नया बदायूं

जय भोले गेस्ट हाउस में देह व्यापार : मालिक-संचालक समेत 12 गिरफ्तार

नया बदायूं, संवाददाता बिसौली।

जनपद बदायूं के थाना बिसौली पुलिस ने रानेट चौराहे के पास स्थित जय भोले गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार किए जाने की सूचना पर छापेमारी कर होटल मालिक और संचालकों समेत कुल 10 पुरुष अभियुक्तों तथा दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से गेस्ट हाउस संचालकों में हड़कंप मच गया।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में 6 सितंबर 2026 को नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक बिसौली और महिला पुलिस टीम के साथ जय भोले गेस्ट हाउस पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर अनैतिक देह व्यापार से संबंधित गतिविधियों के आरोप में होटल मालिक, संचालकों समेत अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।

होटल मालिक, दो संचालक भी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में सुधांशु वाष्णेय पुत्र किशनमुरारी निवासी मेंन रोड, कस्बा व थाना बिसौली को होटल मालिक बताया गया है। इसके अलावा सौरभ उर्फ छोटू पुत्र रामचंद्र निवासी चौकी के पीछे, कस्बा व थाना बिसौली तथा विक्की पुत्र नरेंद्र कुमार निवासी मोहल्ला गदरपुरा, कस्बा व थाना बिसौली को होटल संचालक बताया गया है।

यह भी किये गए गिरफ्तार

इनके अलावा पुलिस ने भगवानदास पुत्र भजनलाल निवासी ग्राम बंजरिया, बिसौली, होशियार सिंह पुत्र मुंशी सिंह निवासी ग्राम स्वरूपपुर, थाना उघैती, अमन गुप्ता पुत्र विनोद कुमार गुप्ता निवासी मोहल्ला कुम्हारान गली, बिसौली, संजीव पुत्र होतीलाल निवासी ग्राम मिठामई, थाना बिसौली, अर्जुन पुत्र रामनिवास निवासी मोहल्ला बीच कुआं, बिसौली, अंकित पुत्र भगवानस्वरूप निवासी मटनजुड़ी, थाना बिसौली तथा शानू पुत्र रफीक निवासी ग्राम मौलागढ़, थाना मुंडापांडे, जनपद मुरादाबाद को भी गिरफ्तार किया है।

अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा

पुलिस कार्रवाई के संबंध में थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 360/2026 दर्ज किया गया है। मामले में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 3/4/5/6/7 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि गेस्ट हाउस में अनैतिक देह व्यापार की गतिविधियों के संबंध में मिली सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई में स्थानीय प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम के साथ महिला पुलिसकर्मियों की भी मौजूदगी रही।

पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

रानेट चौराहे के पास गेस्ट हाउस में हुई इस कार्रवाई की जानकारी क्षेत्र में फैलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में होटल मालिक और संचालकों की भूमिका को भी जांच के दायरे में लिया है। प्रकरण में गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version