लखनऊ/बदायूं। राज्य ब्यूरो
समाजवादी पार्टी ने बदायूं में अपना राजनीतिक कुनबा बढ़ाते हुए भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े कई नेताओं और जनप्रतिनिधियों को पार्टी में शामिल किया। जिसमें दातागंज से पूर्व विधायक विनोद कुमार शाक्य और बिसौली से पूर्व विधायक कुशाग्र सागर भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए तो भाजपा को एक बड़ा झटका लगा और बदायूं के लिए राजनीतिक बदलाव का एक बड़ा दिन रहा। दो पूर्व विधायकों ने भाजपा को छोड़कर सपा का दामन थामा तो बदायूं की सड़कों से लेकर लखनऊ की राजधानी तक राजनीतिक चर्चा रही और भाजपा को झटका देने वाली बात लोगों की जुबान पर आती रही।
सोमवार को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक सिनोद कुमार शाक्य और म्याऊं ब्लॉक प्रमुख के देवर केसी शाक्य समेत बड़ी संख्या में लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव और बदायूं के सांसद आदित्य यादव भी मौजूद रहे।
सपा में शामिल होने वालों में बदायूं की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति सागर, बदायूं की पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं जिला पंचायत सदस्य सुनीता शाक्य, जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद आजम चौधरी और पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी अंकित मौर्य प्रमुख रहे। इनके साथ ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, सभासदों, सहकारी समितियों के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं और व्यापारियों ने भी पार्टी की सदस्यता ली।
कई जनप्रतिनिधियों ने थामा सपा का दामन
सपा की सदस्यता ग्रहण करने वालों में तेज सिंह शाक्य, इमरान सिद्दीकी, प्रतीक शाक्य, यादवेंद्र शाक्य, कामता प्रसाद कश्यप, विशाल गुप्ता, कुमारपाल शाक्य, मनोज शाक्य, सतीश चंद्र जाटव, भुवनेश्वर, रजनीश भारती, साबिर खान, अशोक जाटव, श्याम पाल जाटव, दिलशाद खान, वीरेंद्र सिंह जाटव, राकेश शाक्य, अवधेश शाक्य, मंगू सिंह शाक्य, कृष्णपाल शाक्य, मकरंद शाक्य और बालवीर शाक्य शामिल रहे।
इसके अलावा विभिन्न नगर पंचायतों के सभासदों, पूर्व सभासदों, ग्राम प्रधानों और पूर्व प्रधानों ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। इनमें प्रेम सिंह यादव, जाहिद अली, मुजाहिद मियां, मुस्लिम मंसूरी, रितेश दिवाकर, कामिल अली, उमेश जाटव, जयवीर सिंह, ओमकार शाक्य, राजकुमार शाक्य, तालिब मलिक, प्रेम सिंह बघेल, एडवोकेट वरुण शाक्य, संजय गुप्ता और नितिन ठाकुर सहित अन्य लोग शामिल रहे।
बिसौली क्षेत्र के नेताओं ने भी की सपा में एंट्री
बिसौली क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। इनमें लोकेश आनंद सेठी, मनोज शर्मा, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील सिंह, सुदेश सिंह, रंजीत सिंह उर्फ आशू, सत्यप्रकाश पाठक, अशोक शर्मा, सुभाष शर्मा, धर्मेन्द्र सक्सेना, सुरेशपाल, भगवान सिंह, दुष्यन्त गुप्ता, अशोक यादव, मिथुन शर्मा, राजेश्वर सिंह, संजीव दिवाकर, किशन पाल शर्मा, श्याम सिंह सागर, शेर सिंह शाक्य, प्रशांत शर्मा, यशपाल पाल, नितिन मिश्रा, गजेन्द्र यादव, इमरान मलिक, रजनेश चौधरी, नेम सिंह सागर, नितिन महाजन, देवपाल सागर, आदेश सागर और राकेश गौतम सहित कई अन्य लोग शामिल रहे।
विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने भी ली सदस्यता
सदस्यता ग्रहण करने वालों में करणी सेना बदायूं के जिला अध्यक्ष ठा. सुमित कुमार देवा, परशुराम युवा मंच के जिला अध्यक्ष हिमांशु उपाध्याय और पाल महासभा के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह बघेल भी शामिल रहे। इनके साथ विभिन्न सहकारी समितियों के सभापति, सामाजिक कार्यकर्ता, चिकित्सक, अधिवक्ता और व्यापारी भी सपा में शामिल हुए।
वहीं, दातागंज क्षेत्र के अनेक ग्राम प्रधानों, पूर्व प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों और नगर पंचायत प्रतिनिधियों ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
राजनीतिक दृष्टि से बदायूं में विभिन्न दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े नेताओं के सपा में शामिल होने को पार्टी के जनाधार के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं की संख्या और उनके पूर्व राजनीतिक दलों के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही इस घटनाक्रम के राजनीतिक प्रभाव का आकलन किया जा सकेगा।
