• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

संसद की सुरक्षा में चूक : अब खुलेगा राज, मास्टरमांइड से पूछताछ जारी….

Naya Badaun by Naya Badaun
December 15, 2023
संसद की सुरक्षा में चूक : अब खुलेगा राज, मास्टरमांइड से पूछताछ जारी….
ShareShareShare

नया बदायूं, नई दिल्ली(एएनआई)। संसद की सुरक्षा में सेंधमारी करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी ललिच झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। खास बात है कि वह खुद कर्तव्यपथ थाने में देर रात दस बजे समर्पण करने गया था। स्पेशल सेल और नई दिल्ली जिला पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में चार राज्यों में छापेमारी कर रही थी।

शुक्रवार को गिरफ्तारी के बाद ललित झा को दिल्ली पुलिस सांसद मार्ग थाने में लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इससे पूछताछ के बाद साफ हो पाएगा कि संसद में घुसकर हंगामा करने के पीछे इन लोगों का क्या मकसद था। ध्यान देने वाली बात है कि आरोपी ललित झा ने ही स्मोक बम क्रैकर से पीले रंग का धुआं छोड़ने व नारेबाजी करने के दौरान आरोपत नीलम व अमोल शिंदे का वीडियो बना इंस्टाग्राम पर डाला था।

 

एक एनजीओ से जुड़ा है ललित
ललित झा के बारे में जानकारी है कि वह बंगाल के पुरुलिया जिले में आदिवासी शिक्षा पर काम करता है एक एनजीओ से जुड़ा है। एनजीओ के मालिक नीलाक्ष आइच से पुलिस को पता चला कि ललित झा को उसने अपने एनजीओ में महासचिव बना रखा था। उसको भी ललित झा ने वीडियो वीडियो भेजा था। उसने कहा है कि झा ने कभी उसे अपने ठिकाने के बारे में नहीं बताया।

 

मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी
इस मामले में अब तक की यह पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले बुधवार को ही चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद गुरुवार को संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया। इसके बाद सभी आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की सात की रिमांड पर भेज दिया गया।

 

विक्की शर्मा और उसकी पत्नी को पुलिस ने छोड़ा
वहीं गुरुग्राम से हिरासत में लिए विक्की और उसकी पत्नी को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। गुरुवार को दोनों शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर पहुंच गए। सभी आरोपितों को सागर शर्मा ही गुरुग्राम लेकर आया था। सागर और विक्की शर्मा की पहले से दोस्ती थी। दोनों पांच साल पहले एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे।

Previous Post

यूपी के बलरामपुर में बड़ा हादसा : पुल की रेलिंग तोड़कर बस खाई में गिरी, दो की मौत

Next Post

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह : गाजे-बाजे के साथ बेटियों को दी विदाई

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version