बदायूं, संवाददाता।
बदायूं की राजनीति में बुधवार, 21 अक्टूबर को दो बड़े घटनाक्रम सामने आए। बिसौली से समाजवादी पार्टी के विधायक आशुतोष मौर्य ने भाजपा का अधिकृत चोला पहन लिया और खुशी एवं हर्ष का दिन बताते हुए कार्यकर्ताओं को अपनी फेसबुक पेज पर घोषणा पत्र लिखा। वहीं पूर्व भाजपा विधायक कुशाग्र सागर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इससे बिसौली की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

आशुतोष मौर्य वर्ष 2024 में राज्यसभा चुनाव के दौरान एनडीए के पक्ष में मतदान कर सपा से बगावत कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी सुषमा मौर्य और बहन मधु चंद्र को भाजपा की सदस्यता भी दिलाई थी। बुधवार को बिसौली स्थित अपने आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता को आमंत्रित करने और उनके स्वागत-सम्मान के कार्यक्रम को भी राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है। हालांकि, इस मुलाकात के आधार पर विधायक के औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने की पुष्टि आशुतोष मौर्या विधायक बिसौली ने अपने फेसबुक पेज पर लिखकर की है।

वहीं, बिसौली से पूर्व भाजपा विधायक कुशाग्र सागर ने करीब 11 वर्षों की राजनीतिक पारी के बाद भाजपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी में कथित शोषण का मुद्दा उठाते हुए सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी। उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की संभावना को लेकर भी चर्चाएं हैं, हालांकि इसकी औपचारिक पुष्टि आवश्यक है।
इस तरह बिसौली की राजनीति में वर्तमान विधायक और पूर्व विधायक को लेकर दो अलग-अलग राजनीतिक घटनाक्रम चर्चा में हैं। एक ओर आशुतोष मौर्य के भाजपा आने की अटकलें साफ कर दी और कार्यकर्ताओं के बीच भाजपा का चोला पहन लिया तो दूसरी ओर कुशाग्र सागर के भाजपा छोड़ने से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। आने वाले दिनों में इन घटनाक्रमों का क्षेत्रीय राजनीति पर क्या असर पड़ेगा, इस पर सभी की नजरें रहेंगी। भाजपा से इस्तीफा देने वाले कुशाग्र सागर समाजवादी पार्टी में शामिल होने की चर्चा है बताया जा रहा की 24 अक्टूबर को वह समाजवादी पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हो जाएंगे।
वहीं समाजवादी की पार्टी के विधायक आशुतोष मौर्या भाजपा में शामिल हुए हैं उन्होंने बिसौली आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता के आगमन पर पटका पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी राजा बाबू वार्ष्णेय ने जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विधायक आशुतोष मौर्य और निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर, वजीरगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवम प्रताप सिंह, जिला मंत्री नीटू पाल, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष शिवम शंखधार, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सनवीर पाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य निगमेश्वर मिश्रा, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य अम्बुज सिंह, सचिन जौहरी, संजय प्रताप सिंह एडवोकेट, प्रभाकर शर्मा, राहुल सिंह, टिंकू सिंह, मुकेश शर्मा (करखेड़ी), प्रिंस वार्ष्णेय, विनीत शर्मा, वेदप्रकाश आर्य और अभिषेक आर्य ‘छुटकी’ सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे साफ है कि दोनों वर्तमान और पूर्व विधायक ने अपने अपनी पार्टियों छोड़ी हैं दोनों की चाहत विधानसभा चुनाव 2027 में कुर्सी हासिल करना है और पार्टियों से टिकट लेकर चुनाव लड़ना है कहीं ना कहीं वर्तमान और पूर्व विधायक को अपनी पार्टियों से टिकट न मिलने का संकेत लग रहा था इसीलिए पुरानी पार्टियों को छोड़कर नई पार्टियों का दामन थाम लिया है।

Discussion about this post