नया बदायूं

38 डिग्री पर झुलसा बदायूं, सड़कों पर सन्नाटा

नया बदायूं, संवाददाता।
अप्रैल की शुरुआत तो कभी बारिश तो कभी बादलों के बीच हुई। जिससे मौसम नरम रहा लेकिन 10 अप्रैल के बाद से मौसम साफ है और सूरज ने आंखे ततेरनी शुरू कर दी हैं। गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। तापमान में एकदम से बदलाव हुआ और गर्मी सताने लगी है। तेज धूप और हवाएं लू के रूप में बदलने लगी हैं। इस भीषण गर्मी में जनजीवन प्रभावित है। बचाव करते नजर आ रहे हैं इसीलिए सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

गुरुवार को जनपद के तापमान में तीन डिग्री बढ़ोत्तरी हुई है। दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहा है। तेज धूप रही और तेज हवाएं चली हैं। तेज धूप में चलीं हवाएं दोपहर के समय में लू का रूप ले लिया। जिससे घरों से निकलना मुश्किल कर दिया। दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले और धूप से बचने के लिए छाता, गमछा और पानी का सहारा लेते दिखे। करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं ने परेशानी और बढ़ा दी। गर्मी के चलते लोगों का गला सूखता रहा और जगह-जगह शिकंजी, जलजीरा व नींबू पानी की दुकानों पर भीड़ नजर आई। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में मौसम करवट ले सकता है। बादलों की आवाजाही बढ़ने के साथ तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है। फिलहाल तो गर्मी ने जनमानस को एक बार सताने को मजबूर कर दिया है।

Exit mobile version