• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बावट गांव में सदर विधायक ने सीसी मार्ग की दी सौगात, लोकार्पण किया

Naya Badaun by Naya Badaun
June 3, 2026
बावट गांव में सदर विधायक ने सीसी मार्ग की दी सौगात, लोकार्पण किया
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

बदायूं सदर विधानसभा के क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता के निरंतर प्रयासों एवं जनहित के प्रति समर्पण के बाद ग्राम बाबट में विधायक निधि से निर्मित 175 मीटर लंबी सीसी सड़क का आज उनके द्वारा भव्य लोकार्पण किया गया। लालबहादुर के घर से पंचायत घर तक बनी इस सड़क का निर्माण लगभग 13 लाख रुपये की लागत से कराया गया है, जिससे क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। लोकार्पण के बाद ग्रामीणों ने आभार व्यक्त किया और खुश नजर आए।

बुधवार को लोकार्पण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग की स्थिति पूर्व में अत्यंत खराब थी। बरसात के दिनों में यहां भारी कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी रहती थी, जिससे राहगीरों, बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। कई बार तो लोग इस रास्ते से गुजरने से भी कतराते थे। लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर स्वीकृत कराया और आज यह सड़क बनकर तैयार हो गई है। सड़क निर्माण पूर्ण होने के बाद पूरे गांव में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
लोकार्पण के अवसर पर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ विकास कार्यों को नई गति मिली है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के साथ-साथ बुनियादी ढांचे का अभूतपूर्व विकास हुआ है। प्रदेश के गांव-गांव तक पक्की सड़कें, स्वच्छ पेयजल, आवास, शौचालय, विद्युत आपूर्ति जैसी सुविधाएं तेजी से पहुंचाई जा रही हैं, जिससे आमजन का जीवन स्तर लगातार बेहतर हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के प्रत्येक गांव और हर मोहल्ले तक विकास कार्य पहुंचाना है, ताकि किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। विधायक ने आश्वस्त किया कि आगे भी इसी प्रकार क्षेत्र में सड़कों, नालियों, पेयजल और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाता रहेगा। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विधायक महेश चंद्र गुप्ता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सड़क उनके लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। अब उन्हें आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नोरंग पाल, ब्लॉक प्रमुख पति अनेकपाल पटेल, ग्राम प्रधान राजवीर सिंह, आर्यद्र पटेल, अनूप पटेल, धर्मेंद्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Previous Post

बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिला नया नेतृत्व: डॉ. शिव कुमार ने संभाला प्रधानाचार्य का कार्यभार

Next Post

प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) परीक्षा : बदायूं में 1791 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version