• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन चुनाव :  संजीव पुनः जिलाध्यक्ष आकाश को सदर तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Naya Badaun by Naya Badaun
January 4, 2026
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन चुनाव :  संजीव पुनः जिलाध्यक्ष आकाश को सदर तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी
ShareShareShare

नया बदायूं संवादाता बिसौली।

आसफपुर स्थित पंचवटी होटल में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में पत्रकार गोष्ठी एवं संगठनात्मक चुनाव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। अतिथियों एवं पत्रकारों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों और मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया।

गोष्ठी के दौरान जनपद के वरिष्ठ पत्रकार हरीश गुप्ता के नेतृत्व में जिला एवं तहसील कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। चुनाव में संजीव सक्सेना को लगातार दूसरी बार जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं मुकेश वशिष्ठ को जिला महामंत्री तथा आई.एम. खान को जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

तहसील स्तर पर भी संगठन का विस्तार किया गया। बदायूं तहसील से आकाश सक्सेना, बिसौली से सुधाकर शर्मा, बिल्सी से रविंद्र कुमार, दातागंज से शाहिद तथा सहसवान से महेंद्र सक्सेना को तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपस्थित पत्रकारों ने तालियों के साथ स्वागत किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने कहा कि संगठन में केवल साफ-सुथरी छवि वाले पत्रकारों को ही स्थान मिलेगा। किसी भी प्रकार के विवाद या दाग से जुड़े लोगों को संगठन से दूर रखा जाएगा। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और पत्रकार हितों के प्रति प्रतिबद्ध बनाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के अंत में तहसील अध्यक्ष सुधाकर शर्मा ने सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त किया। गोष्ठी में एडवोकेट विजयभान सिंह, पवन मिश्रा, संजीव मिश्रा, राजेश कुमार, मुनेंद्र शर्मा, सीपी शर्मा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Previous Post

बदायूं में शिखर विज़डम क्वेस्ट 2025 : प्रतियोगिता में 1413 विद्यार्थियों की सहभागिता 

Next Post

आशा कर्मियों की राज्यव्यापी हड़ताल 22वें दिन भी जारी, 9 जनवरी को मंडलायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version