नया बदायूं

शिक्षक दिवस पर रोटरी क्लब ऑफ बदायूं गोल्ड ने शिक्षकों को किया सम्मानित

नया बदायूं, संवाददाता।

शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ बदायूं गोल्ड की ओर से पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज, बदायूं में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षकों को शिक्षा एवं समाज निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज की छात्राएं भी उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत रोटरी क्लब की ओर से विद्यालय के सभी शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. वैभव गुप्ता द्वारा किया गया। उन्होंने गुरु की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को सर्वोच्च स्थान प्रदान किया गया है। शिक्षक केवल पुस्तकीय ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार, चरित्र एवं भविष्य का निर्माण करने वाले सच्चे मार्गदर्शक होते हैं।
कार्यक्रम में अनिल कुमार गुप्ता (अध्यक्ष) एवं प्रमोद शर्मा (सचिव) द्वारा विद्यालय के सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज की वह आधारशिला हैं, जिनके माध्यम से एक शिक्षित, संस्कारित एवं बेहतर राष्ट्र का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में उपस्थित रोटरी क्लब के सदस्य
अनिल कुमार गुप्ता (अध्यक्ष), प्रमोद शर्मा (सचिव), डॉ. संजीव गुप्ता, सुरजीत गुप्ता, राम मोहन अग्रवाल, अनिल गुप्ता, गोपाल रस्तोगी, राजेश गुप्ता, पवन शर्मा, डॉ. कौशल गुप्ता, डॉ. वैभव गुप्ता, संजीव सक्सेना, अमित वैश्य, सुनील गुप्ता, जितेन्द्र महाजन, डॉ. गोपाल वैश्य, डॉ. मोहित शर्मा, मिथर्थ वर्मा, तोशींद्र सिंह, राहुल गोयल, मनोज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, सुगम वाष्णेय, मनोज मसीह एवं विनोद गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या, सभी शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्राएं भी उपस्थित रहीं।

Exit mobile version