नया बदायूं, संवाददाता। राज्य ब्यूरो
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद से आम लेकर पंजाब के भटिंडा जा रही पिकअप हादसे का शिकार हो गई। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। पिकअप को किसी अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी जिसके चलते पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बदायूं पुलिस में पिकअप सवार दोनों लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वही क्षतिग्रस्त वाहन को कब्ज में लेकर थाने पहुंचा है पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
उत्तर प्रदेश के बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर मूसाझाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र पुलिस के अनुसार गंगा एक्सप्रेसवे पर पिकअप को किसी अज्ञात बहन ने टक्कर मार दी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार लखनऊ के मलिहाबाद से आम लेकर पंजाब के भटिंडा जा रही पिकअप गंगा एक्सप्रेसवे के 199 किमी पर आगे चल रहे अज्ञात वाहन में घुसी। जिसमें बैठे बंटी पुत्र हरिशंकर 25 बरेली सराय निकट पेट्रोल पंप थाना कोतवाली संभल दूसरा राहुल पुत्र मुरारी 23 ग्राम रतनपुर थाना पाकवाड़ा जिला मुरादाबाद की मौके पर मौत हो गई। लखनऊ की मलिहाबाद से आम लेकर पंजाब जा रहे थे।पिकअप में सवार थे अज्ञात बाहन ने टक्कर मार दी जिससे दो की मौत हो गई। अजय निवासी पंजाब यह घायल हुआ है चौथा चालक अमर सिंह निवासी संभल यह चालक भी घायल है। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुड़ गई पुलिस और आसपास के लोगों ने शवों को वाहनों से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वहीं पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
