• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

गंगा का बड़ा जलस्तर : जटा गांव पहुंचकर डीएम ने लिया जायजा, ग्रामीणों से संवाद

Naya Badaun by Naya Badaun
August 5, 2026
गंगा का बड़ा जलस्तर : जटा गांव पहुंचकर डीएम ने लिया जायजा, ग्रामीणों से संवाद
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

डीएम अवनीश राय ने तहसील दातागंज के ग्राम जटा पहुंचकर गंगा नदी के जलस्तर का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों के साथ वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डीएम को बताया कि गंगा का जलस्तर लगातार कम हो रहा है, जिससे क्षेत्र में स्थिति फिलहाल सामान्य बनी हुई है। इस पर डीएम ने सभी विभागों को सतर्क रहकर लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

बुधवार को डीएम ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए अधिक से अधिक किसान बीमा कराएं। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे भी अपने स्तर से किसानों को योजना के प्रति जागरूक करें।

बाढ़ पीड़ितों को समय से मिले राशन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण की स्थिति का भी जायजा लिया और निर्देश दिए कि तटीय क्षेत्रों में खाद्यान्न सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी पात्र व्यक्ति को परेशानी न हो।

आवागमन को खोला जाए मार्ग

अधिकारियों ने बताया कि ग्राम जटा को जाने वाला मुख्य मार्ग अभी पूरी तरह आवागमन के लिए नहीं खुल पाया है। वहीं अटैना से जटा मार्ग पर स्थित शेखूपुर पुलिया की स्थिति अब सामान्य हो रही है। डीएम ने निर्देश दिए कि मार्ग की लगातार निगरानी रखी जाए और पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही आवागमन शुरू कराया जाए।

निगरानी के दिए निर्देश

उन्होंने बाढ़ खंड एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि गंगा के जलस्तर पर निरंतर नजर रखी जाए और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पीएसी बटालियन का हुआ निरीक्षण

इससे पहले पीएसी डीआईजी कीरत राठौर सहित अन्य अधिकारियों ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के साथ महिला पीएसी बटालियन में बनाए जा रहे आवासीय एवं अनावासीय परिसरों के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त डीएम व एसएसपी ने सैजनी स्थित एचपीसीएल के पराली प्रबंधन प्लांट का भी जायजा लिया।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड उमेश चंद्र, सहायक अभियंता समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

Previous Post

बदायूं में फर्जी ट्यूबवेल कनेक्शन और बिजली बिल भेजने का मामला, एक्सईएन सहित चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान : भाजपा की व्यापक तैयारी, 10 से 15 अगस्त तक राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा बदायूं

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version