नया बदायूं

गुरुओं का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

नया बदायूं, संवाददाता।

स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।

स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार हैं। शिक्षक अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से विद्यार्थियों को जीवन की सही दिशा प्रदान करते हैं। कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना ने कहा कि श्रेष्ठ शिक्षक विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के साथ उनके चरित्र और नैतिक मूल्यों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर एवं यज्ञवीर की उपाधि से विभूषित संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षकों का तप और त्याग शिष्यों के उत्कर्ष के लिए होता है। उन्होंने कहा कि गुरुओं का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की महान परंपरा रही है।
समारोह में राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त जिला संगठन आयुक्त (डीओसी) मोहम्मद असरार और वरिष्ठ प्रशिक्षक नंदराम शाक्य को महेश चंद्र सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना बिन्नी ने सम्मानित किया। इस दौरान निखिल चौहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version