नया बदायूं, संवाददाता।
नगर में बिजली समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बहादुरगंज मोहल्ले के गुस्साए उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जमकर हंगामा किया और नारेबाजी की। मोहल्ला की सैकड़ों की संख्या में भीड़ एकत्र हो गई और बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की गई। जिसकी वजह से बिजली निगम के अधिकारियों के खिलाफ भी आक्रोश दिखा है।
मंगलवार को उझानी कस्बा के मोहल्ला बहादुरगंज के उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया और बताया कि उनके मोहल्ले का ट्रांसफार्मर कम पावर का लगा है। जिससे उसके आए दिन फ्यूज उड़ जाते हैं। यह समस्या पिछले चार दिनों से विकराल बनी हुई है। भीषण गर्मी में बिल्ली ना आने से मोहल्ले के लोग परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों ने मांग की है कि उनके यहां ज्यादा पावर का ट्रांसफार्मर लगवाया जाए। जिससे ट्रिपिंग और उसे उड़ने की समस्या से निजात मिल सके। प्रदर्शन करने वालों में रेनू सिंह, शबनम, गुड़िया, ज्योति, रेखा, पूजा, सखीनां, फातमा, नाजमा, जानकी,दिनेश, प्रशांत, अर्पित, रौनक, मनोज आदि लोग मौजूद रहे।
