बिसौली, संवाददाता।Nayabadaun
विधानसभा क्षेत्र 112 बिसौली में भाजपा नेता एवं संभावित प्रत्याशी रामनरेश गौतम ने शनिवार को एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर पहुंचकर भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी तथा 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगा।
रामनरेश गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में सर्वसमाज के विकास के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जनता आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने बिसौली को विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम करने की बात कही।
जनसंपर्क अभियान के दौरान मनवा, अगेई, रहड़िया, दौलतपुर, मालिन गौंटिया, उरैना, बरखेड़ा, पेपल, सिसैया, बरखेड़ा सैदपुर, मई, बसई, धर्मपुर और बिसौली नगर में लोगों से संपर्क किया गया। समर्थकों ने कई स्थानों पर रामनरेश गौतम का फूल-माला और पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य ओमपाल सिंह, विश्वास चंद्र सक्सेना, सरदार करतार सिंह, विकास गौतम, अभय गौतम, अमर सिंह सागर, ऋषिपाल सिंह सागर, अनिल कुमार सागर, तेजिंदर सागर, अमन गौतम, जयप्रकाश सागर, जसवीर यादव, इमरान शेख, दुर्गेश सागर, चरण सिंह पाल, रामधुन पाल, जय पाठक, देव धनी मिश्रा, बिटोला देवी, जलधारा, जय सक्सेना, ठाकुर तेजवीर सिंह, चमन कश्यप, उदय मौर्य, भूदेव मौर्य, धनसुख गिरी, जगदीश शाक्य और रामकिशोर गुप्ता सहित समर्थक मौजूद रहे।
