नया बदायूं

मुजरिया में श्रीराम का राजतिलक कर रामलीला का समापन, विधायक हरीश शाक्य रहे मुख्य अतिथि

 

बदायूं संवाददाता।

मुजरिया क्षेत्र के कृषि इंटर कॉलेज अलीगंज चौकी परिसर में चल रही श्रीरामलीला का बुधवार को रावण वध और श्रीराम के राजतिलक के साथ समापन हो गया। दिन में रावण वध का मंचन हुआ, जबकि रात्रि में क्षेत्रीय विधायक हरीश शाक्य और रामलीला पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया।

इस दौरान विधायक हरीश शाक्य ने रामलीला के पात्रों के प्रसंगों पर चर्चा करते हुए लोगों से उनके आदर्शों और सीख को जीवन में अपनाने की अपील की। मेला संयोजक विजयपाल सिंह सोलंकी ने विधि-विधान से श्रीरामायण का पूजन कर रामायण को विश्राम कराया और रामलीला के समापन की घोषणा की।

कॉलेज प्रबंधन के सत्यपाल सिंह सोलंकी ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। राजतिलक के बाद सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश, लखनऊ से आए सांस्कृतिक दल हारजीत कौर की पार्टी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए, जिन्हें दर्शकों ने सराहा।

इस अवसर पर जबर सिंह यादव, दीपक सोलंकी, लालू सोलंकी, बबलू सोलंकी, शिवकुमार शर्मा, रंजीत सोलंकी, अमर सिंह यादव, हाकिम सिंह यादव, गुरुदेश पाराशर, प्रदीप तिवारी, उपदेश चौहान, विपिन मिश्रा, योगेंद्र यादव, सत्यराम सिंह यादव, कमल सिंह चौहान, अलकर सिंह यादव, अजय पाल सिंह और नवल किशोर यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version