नया बदायूं

सेवा संकल्प अभियान के तहत दर्जनों गांवों में पहुंचे राम नरेश गौतम

बिसौली, संवाददाता।

112 बिसौली विधानसभा क्षेत्र में संभावित प्रत्याशी राम नरेश गौतम ने सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दर्जन से अधिक गांवों में जनसंपर्क कर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र को विकसित बनाने और जनता की सेवा करने का संकल्प दोहराया।

राम नरेश गौतम ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद सर्वसमाज के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि बिसौली विधानसभा को अपनी मां समझकर उसकी सेवा और विकास के लिए लगातार प्रयास करेंगे।
उन्होंने सहाबर खेड़ा, रहड़िया, बरौर, मकौरा, कादर नगर, सिद्ध पुर, मुड़िया, संग्राम पुर, लक्ष्मी पुर, परसिया, भुसाया और सिसरका समेत दर्जनों गांवों में जनसंपर्क किया। इस दौरान जनता से आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त किया।
अभियान में करतार सिंह, जसवीर यादव, इमरान शेख, युगेश सागर, जय वर्मा, परलादी सागर, ठाकुर निशांत तोमर, भूरे सिंह, राम किशन गुप्ता, लटूरी सागर, गेदन सागर, दिनेश मौर्य, राम सहाय मौर्य, राम जय भारती, सुखलाल भारतीय, बिटोला देवी, जलधारा, विमलेश, माया भास्कर, माधवी पाल, चरन सिंह पाल, अभय गौतम, विकास गौतम, ठाकुर अम्बुज सिंह, नितिन साहू, रामप्रकाश पाल और अनिल सागर समेत तमाम समर्थक मौजूद रहे।

Exit mobile version