नया बदायूं

बिसौली विधानसभा क्षेत्र में राम नरेश गौतम ने किया तूफानी दौरा, मांगा जनसमर्थन

नया बदायूं संवाददाता, बिसौली।

बिसौली विधानसभा क्षेत्र के संभावित प्रत्याशी एवं भाजपा नेता राम नरेश गौतम ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण इलाकों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया।
राम नरेश गौतम ने तूफानी दौरे के दौरान ओरछी, जैदपुर, दूनपुर, कौरारे, आसफपुर, राजा की सीकरी, लक्ष्मणपुर, संग्रामपुर, परसिया, फैजगंज बेहटा, पिनारा समेत दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो गरीब तबके, किसानों और बेरोजगार युवाओं के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। उनका संकल्प बिसौली विधानसभा को विकास के मामले में आगे ले जाने का है। उन्होंने कहा कि सर्वसमाज के उत्थान और क्षेत्र के प्रत्येक वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।
भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
राम नरेश गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार में सबका साथ, सबका विकास की नीति के तहत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्यों को गति मिली है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से भाजपा को मजबूत करने का आह्वान करते हुए कहा कि विपक्ष भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए तमाम प्रयास कर रहा है, लेकिन जनता भाजपा के साथ है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार को मजबूत करने के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
जनसंपर्क अभियान के दौरान विकास गौतम, अभय गौतम, राहुल दिवाकर, लाखन मौर्य, राम सहाय मौर्य, बालक दिवाकर, छगें कश्यप, अनिल मौर्य, विकास दिवाकर, तारावती मौर्य, पूनम दिवाकर, जय कश्यप, टिंकू गौतम, बब्लू गौतम, सौराज सागर, विजय भान, जय सिंह, मोरध्वज पाल, अमन पाल, अजय पाल, दिनेश मौर्य, राजेंद्र मौर्य, राजा राम गुप्ता, राम किशोर गुप्ता, अमर सिंह सागर, जय वर्मा, राम धुन थापा सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Exit mobile version