नया बदायूं

बाबा बागेश्वर को लेने एयरपोर्ट पहुंचे राजा भैया, खुद संभाली कार की स्टेयरिंग; एक ही गाड़ी में बैठकर बेंती राजमहल रवाना हुए दोनों

 

प्रतापगढ़ राज्य ब्यूरो

 बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रतापगढ़ दौरे को लेकर हलचल तेज हो गई है। उनके प्रयागराज पहुंचने पर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बमरौली एयरपोर्ट पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। खास बात यह रही कि स्वागत के बाद राजा भैया ने किसी चालक को कार की जिम्मेदारी देने के बजाय खुद ड्राइविंग सीट संभाली और बाबा बागेश्वर को अपने साथ लेकर बेंती राजमहल के लिए रवाना हो गए।

एयरपोर्ट से रवाना होते समय पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी राजा भैया के साथ उसी कार में मौजूद रहे। दोनों के एक ही गाड़ी में सवार होकर जाने का दृश्य चर्चा का विषय बन गया। राजा भैया के इस अंदाज को देखकर वहां मौजूद लोगों की निगाहें भी इस ओर टिक गईं।

बताया जा रहा है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने प्रतापगढ़ दौरे के तहत बेंती राजमहल पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर समर्थकों और अनुयायियों में उत्सुकता बनी हुई है। प्रयागराज एयरपोर्ट पर राजा भैया की अगवानी के बाद दोनों का काफिला बेंती के लिए रवाना हुआ।

राजा भैया और बाबा बागेश्वर की इस मुलाकात को लेकर भी लोगों में खास दिलचस्पी देखी जा रही है। एयरपोर्ट पर स्वागत से लेकर खुद कार चलाकर उन्हें राजमहल ले जाने तक राजा भैया का अंदाज चर्चा में है। कुछ ही देर में दोनों के बेंती राजमहल पहुंचने की उम्मीद जताई गई। अब सभी की निगाहें बेंती राजमहल में होने वाली गतिविधियों और बाबा बागेश्वर के आगामी कार्यक्रम पर टिकी हैं।

Exit mobile version