नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद भर में खनन माफियाओं का बोलवाला है। जबकि लगातार प्रशासन और खनन विभाग की ओर से दबिश दी जा रही है और छापामार कार्रवाई की जा रही है। एक बार फिर सहसवान क्षेत्र में छापामारी की तो ओवरलैडिंग खनन एवं खनन करते हुए ट्रैक्टर व लोडर वाहनों को पकड़ा है। वाहनों को थाने में खड़ा करा दिया है और जुर्माना के साथ सीज की कार्रवाई की जा रही है।
मंगलवार-बुधवार की रात को खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने सहसवान क्षेत्र में छापामार अभियान चला है। सहसवान क्षेत्र में बालू भरकर ओवरलोडिंग करके जा रहे लोडर को पकड़ लिया। वाहन को काफी दूर दौड़ाकर रोक पाये हैं, चेकिंग को देखकर वाहन चालक भागने की कोशिश में था। मगर खनन अधिकारी गुलशन कुमार ने लोडर वाहन को पकड़कर सहसवान थाने में खड़ा करा दिया है। इसके बाद खनन करते समय दो ट्रैक्टर को पकड़ा है। छापामार अभियान के दौरान पकड़े गये दोनों ट्रैक्टर को सहसवान थाने में खड़ा करा दिया और सीज करने की कार्रवाई की है। सभी वाहनों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है।
