• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

बदायूं की महिला कर्मी से यौनशोषण करने वाले रायबरेली के मनरेगा उपायुक्त को जेल भेजा

Naya Badaun by Naya Badaun
March 1, 2023
बदायूं की महिला कर्मी से यौनशोषण करने वाले रायबरेली के मनरेगा उपायुक्त को जेल भेजा

रायरबरेली मनरेगा उपायुक्त

ShareShareShare
लखनऊ, संवाददाता। बदायूं जनपद के सहसवान और कादरचौक ब्लाक के बीडीओ रहे जीपी कुशवाह यौनशोषण के मामले में जेल चले गए हैं। बदायूं पुलिस ने उन्हें राय बरेली से गिरफ्तार कर बदायूं में मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया और फिर जेल भेज दिया है। जीपी कुशवाह रायबरेली में मनरेगा उपायुक्त के पद पर तैनात थे। बदायूं की महिला कर्मी के साथ यौनशोषण करने मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिससे प्रशासन की छवि पर दाग रहा है। प्रदेश भर में जीपी कुशवाह की गिरफ्तार चर्चा का विषय है।

बुधवार को बदायूं थाना सिविल लाइंस पुलिस ने रायबरेली के मनरेगा  उपायुक्त जीपी कुशवाह का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण करायाए  इसके बाद बदायूं कोर्ट में पेश किया जहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।  बतादें कि बदायूं सिविल लाइंस थाना पुलिस बीते दिन जीपी कुशवाह को रायबरेली से गिरफ्तार करके लाई थी। जीपी कुशवाह सन 2012 से वर्ष 2016 के बीच बदायूं में तैनात रहे। इसके बाद पंचायत चुनाव से पहले उनका तबादला हो गया था। इस बीच में वह बदायूं के सहसवान और कादरचौक ब्लाक के बीडीओ रहे। इसी दौरान पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेण महिला कर्मी से उनके निजी संबध बन गए। दोनों का प्रेम प्रसंग परवान चढ़ा तो एक साथ जीने मरने की कसमें खा लीं। जीपी कुशवाह शादी का झांसा देकर महिला कर्मी के साथ यौनशोषण करते रहे।

शाहजहांपुर में हुआ प्रमोशन
जीपी कुशवाह का बदायूं से 2016 में उनका तबादला शहजहांपुर हो गया। उसके बाद प्रमोशन पाकर राय बरेली में मनरेगा उपायुक्त बन गये। अब रायबरेली से ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे गए हैं।
शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण
रायरबरेली के मनरेगा उपायुक्त जीपी कुशवाह 2016 से महिला कर्मी से वह शादी का झांसा देकर लगातार यौन शोषण करते आ रहे थे। दिसंबर माह में महिला को उपायुक्त मनरेगा के शादी शुदा होने की भनक लगी तो उसने तहकीकात की तो वास्तव में ही जीपी कुशवाह शादी शुदा पाये गये। महिला ने उनसे जब कही तो वह बात टालने लगे। इसके बाद दोनो में अनबन शुरू हुयी।
सहखातेदार नहीं बनाया तो कार्रवाई
हकीकत खुलने महिला कर्मी और जीपी कुशवाह के बीच कुछ दिनों तक अनबन चली और फिर फैसलेबाजी चलती रही। महिला सर्विसबुक में नाम तथा सह खातेदार बनाने की मांग की जिसको डीसी मनरेगा नहीं मानें महिला ने कर्रवाई का कदम उठाया है।
 
बदायूं सिविल लाइंस में दर्ज मुकदमा
महिला कर्मी ने 17 जनवरी को महिला ने कोतवाली सिविल लाइंस बदायूं पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर की जांच पड़ताल कर पुलिस ने आरोपी पाते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस लगातार उनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी कि मंगलवार को राय बरेली से गिरफ्तार कर लिया और अब जेल भेज दिया।
कलक्ट्रेट बाहर से किए गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली कि डीसी मनरेगा जीपी कुशवाह बैठक में सामिल होने राय बरेली कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। सूचना सही मानते हुए सिविल लाइंस क्राइम इंस्पेक्टर सहंसरवीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ राय बरेली से देर शाम पहुंचे और कलक्ट्रेट घुसने के दौरान जीपी कुशवाह को गिरफ्तार कर बदायूं ले आए और अब जेल भेज दिया।
Previous Post

शहर में चोरी की बिजली इस्तेमाल कर बिछाई जा रही एलपीजी गैस पाइपलाइन

Next Post

एसएसपी ने गोकसी कराने वाले कुंवरगांव थानेदार सहित कई प्रभारी बदले

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version