बदायूं संवाददाता।
जनपद में 22 नवंबर 2026 को पल्स पोलियो बूथ दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत जिले में 2345 स्थानों पर पोलियो बूथ लगाए जाएंगे, जहां शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि बूथ दिवस के बाद 25 से 29 नवंबर तक स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाएंगी। इसके बाद 1 दिसंबर को बी-टीम द्वारा छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर प्रतिरक्षित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और स्वास्थ्य टीमों का प्रशिक्षण भी चल रहा है। अभियान की सफलता के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की जा चुकी है। इसके साथ ही सभी ब्लॉक एवं तहसीलों में बीटीएफ और टीटीएफ की बैठकें भी संपन्न हो चुकी हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो बूथ पर ले जाकर दवा अवश्य पिलवाएं। वहीं ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों से भी अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ का शुभारंभ कर अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है।

Discussion about this post