नया बदायूं

कैंसर पीड़ित की बेटी को जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों ने शादी में दिया आशीर्वाद

नया बदायूं, संवाददाता।
बदायूं के सिलसौली में कैंसर पीड़ित होरीलाल की बेटी विमलेश की शादी ऐतिहासिक रही। क्योंकि पिता कैंसर गिस्त हैं मौत के दरबाजे पर खड़े हैं और इसी बीच गरीब बेटी की शादी हुई तो तमाम राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने आगे आकर सहयोग किया। मगर प्रशासनिक अमला से कोई दिखाई नहीं दिया और उद्योगपति भी दूर रहे। मगर जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर न केवल आशीर्वाद दिया और बल्कि सहयोग भी किया।

उझानी के गांव सिरसौली में शादी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कई पदाधिकारी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें प्रमुख रूप से राजेश कुमार सक्सेना मंडल प्रवक्ता व सलारपुर ब्लाक अध्यक्ष पप्पू सैफी, आरिफ गाजी, बृजपाल प्रजापति, सुरेश सहित पहुंचे। इसके अलावा राजनेताओं में पूर्व मंत्री नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया। इसके अलावा सपा सांसद के प्रतिनिधि अनिल, बिल्सी विधायक के प्रतिनिधि नवनीत, उदयवीर द्वारा गरीब कन्या को आशीर्वाद दिया। यह शादी अपने में मिसाल थी विवाह समारोह का पंडाल भव्यता के साथ सजाया गया, बारात की मेहमान नवाजी में दर्जनों प्रकार के व्यंजन पड़ोसे गए गांव और आसपास क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा गरीब कन्या की शादी का मंडप विशेष तौर पर सजाया गया। नहीं लग रहा था कि किसी गरीब की बेटी की शादी है, कैंसर पीड़ित की आंखों में चमक दिखाई दी तथा नव विवाहित जोड़ा शिवम और विमलेश का वेद मंत्र के उच्चारण द्वारा पृवण मिश्रा द्वारा कराया गया।

Exit mobile version