नया बदायूं, संवाददाता।
उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं विद्युत संविदा कर्मचारी पूर्व नोटिस के तहत मालवीय आवास पर एकत्रित हुए। यहां विरोध प्रदर्शन करने के बाद जिला प्रशासन को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा और आंदोलन को जारी रखा l
शुक्रवार को जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन अरुण कुमार को दिया। यहां संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन ने अपने ही आदेश4 15 मई 2017 का उल्लंघन कर 25000 हजार विद्युत संविदा कर्मचारियों को कार्य से हटा दियाl जिसकी वजह से काम का दबाव बड़ा है और लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैl हटाए गए कर्मचारियों को सरकार वापस ले अन्यथा आंदोलन जारी रहेग। उन्होंने यह भी बताया की 22 अप्रैल से 28 मई 2026 तक पूरे प्रदेश में 37 दिनों में 36 दुर्घटनाएं हुई है जिसमें 23 कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है और 14 गंभीर रूप से घायल हुए। जिनका कॉरपोरेशन संज्ञान नहीं ले रहाl
जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि 24 जून 2026 को शक्ति भवन लखनऊ पर होने वाले प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएंl इस दौरान धीरेंद्र कुमार सिंह, हर्षवर्धन,मुसब्बिर अली सिद्दीकी,श्री कृष्णा,जगतपाल,रविंद्र कुमार,मुकुल मौर्य,धर्मवीर,रंजीत,सत्यपाल शर्मा, अनिल कुमार,मुनेंद्र यादव, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
