नया बदायूं, संवाददाता।
ब्लाक उसावां कार्यालय प्रसार में गुरुवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक की गई। ब्लाक की बैठक ब्लॉक प्रमुख ममता सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों के द्वारा चार करोड रुपये के प्रस्ताव सर्वसम्मति सम्मति से पारित हुए। क्षेत्र पंचायत की बैठक में दातागंज ब्लाक प्रमुख एवं विधायक प्रतिनिधि अतेंद्र विक्रम सिंह ने सम्मिलित हुए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में क्षेत्र पंचायत सदस्य और प्रधानों को जागरूक किया और उन्होंने कहा हमारी सरकार बिना भेदभाव और निष्पक्षता के आधार पर कार्य कर रही है। पिछली बोर्ड की बैठक में हुए विकास कार्यों की समीक्षा हुई समीक्षा के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने नए प्रस्ताव दिए गए सड़क प्रकाश व्यवस्था जल निकासी सहित प्रस्ताव प्राप्त हुए। इस मौके पर बीडीओ मनीष सिंह वर्मा, सहायक विकास अधिकारी पंचायत खालिद अली, सचिव अलख निरंजन, नेम सिंह खालिद अली,मनोज राम।
उसावां ब्लाक क्षेत्र को चार करोड़ के प्रस्ताव मंजूर
