बदायूं संवाददाता।
विश्व हिंदू परिषद की ओर से गांव मोहम्मद नगर सुलरा ऐभियां में बैठक आयोजित की गई। मुख्य वक्ता जिला संगठन मंत्री सोमेश वाजपेयी रहे। बैठक का शुभारंभ सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ।
इस दौरान सोमेश वाजपेयी ने बताया कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से 22 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक देशव्यापी हितचिंतक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया। अभियान के तहत संगठन के उद्देश्यों, सेवा कार्यों, सामाजिक समरसता, पारिवारिक संस्कार और सांस्कृतिक जागरूकता का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
बैठक में पुजारी रामदास, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट नंद किशोर, जिला सह संयोजक आशीष उपाध्याय, दिनेश यादव, अभिषेक भारद्वाज सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। समापन हनुमान जी के जयकारों के साथ हुआ।
