बदायूं, संवाददाता।Nayabadaun
आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर देश दुनिया भर से उनके लिए बधाइयां सोशल मीडिया से लेकर तमाम माध्यम से दी जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं रक्तदान शिविर के अलावा साफ सफाई और हवन यज्ञ भी किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर गुरुवार को नगला मंदिर में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर दीर्घायु यज्ञ का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने यज्ञ में आहुति देकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा और जनकल्याण को समर्पित रहा है। जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के बीच पहुंच रहे हैं।
सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। जन्मदिवस को सेवा एवं जनकल्याण के अवसर के रूप में मनाया जा रहा है।
पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशसेवा को अपने जीवन का ध्येय बनाया है। उनके जन्मदिवस पर पूजा-अर्चना और दीर्घायु यज्ञ के माध्यम से उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की गई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह पटेल, निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह राठौर, जिला उपाध्यक्ष आशीष शाक्य, जिला उपाध्यक्ष संदीप चौहान, क्षेत्रीय मंत्री महिला मोर्चा रजनी मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष अनुभव उपाध्याय, युवा नेता शिवम सिंह, शकुंतला राठौर सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
