बदायूं संवाददाता।
बदायूं-मुरादाबाद एमएफ हाईवे पर नदवारी गांव के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार को सड़क के गहरे गड्ढे में बाइक का पहिया पड़ने से बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईवे पर सौ से अधिक गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जो आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। इससे पहले भी इसी स्थान के पास गड्ढे में बाइक फिसलने से एक दंपति घायल हो चुका है। आरोप है कि लोक निर्माण विभाग की ओर से अब तक सड़क की स्थायी मरम्मत नहीं कराई गई है। बदहाल सड़क के कारण वाहन चालकों को जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से हाईवे के गड्ढों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

Discussion about this post