नया बदायूं

गड्ढा मुक्तिकरण योजना से बदायूं में विकास को नई गति, 54 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण

नया बदायूं, संवाददाता। 

जनपद बदायूं में विकास कार्यों को निरंतर गति मिल रही है। गड्ढा मुक्तिकरण योजना के तहत संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए किए जा रहे प्रयास अब धरातल पर दिखाई देने लगे हैं। इसी क्रम में बदायूं विधानसभा क्षेत्र में लगभग 54 लाख रुपये की लागत से पूर्ण कराई गई दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत ग्राम कुनार से वरातेगदार चौराहे तक सड़क निर्माण कार्य करीब 36 लाख रुपये की लागत से पूरा कराया गया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और गांवों के बीच संपर्क मजबूत होगा।
इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा ग्राम कुनार में करीब 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का भी लोकार्पण किया गया। यह केंद्र बच्चों और माताओं को पोषण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।
इन दोनों परियोजनाओं का लोकार्पण शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर गांव तक सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है। क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों के चलते बदायूं की तस्वीर तेजी से बदल रही है और आगे भी जनहित के कार्य जारी रहेंगे।
कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अनेक पाल पटेल, मंडल अध्यक्ष राघव सिंह चौहान, ग्राम प्रधान अरुण कुमार शर्मा, देवपाल पटेल, दिनेश शर्मा, देवेंद्र कुमार, सचिव मनोज कुमार, मलखान (प्रधान शिकरापुर), अनूप पटेल, विकास पटेल, सम्राट पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया।

Exit mobile version