नया बदायूं संवाददाता। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर आज बदायूं क्लब के तत्वावधान में ‘पर्यावरण संरक्षण’ विषय पर एक भव्य पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कला के माध्यम से राष्ट्रीय पर्व के प्रति जज्बा दिखाया।
प्रतियोगिता के परिणाम की बात करें तो में जूनियर वर्ग में मदर्स पब्लिक स्कूल की इकरा सैफी ने प्रथम, इल्या सैफी ने द्वितीय और श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के रजत प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में श्री कृष्ण इंटर कॉलेज के अजय मौर्या प्रथम रहे। वहीं, मदर एथेना स्कूल की दीपाली तिवारी द्वितीय और वेदांशी पाण्डेय तृतीय स्थान पर रहीं।
निर्णायक की भूमिका चित्रा कटियार ने निभाई। डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में समाज के प्रति सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम में रवींद्र मोहन सक्सेना, नरेश चंद्र शंखधार और इकबाल असलम सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। सभी विजयी प्रतिभागियों को कल गणतंत्र दिवस समारोह में डीएम श्री अवनीश राय द्वारा दोपहर 11:45 बजे पुरस्कृत किया जाएगा।
