नया बदायूं

बंगाल की जीत के बाद यूपी और बदायूं की राजनीति में घमासान, भाजपा जिलाध्यक्ष ने होर्डिंग लगाकर दिया सपा मुखिया अखिलेश यादव को जबाव

नया बदायूं, संवाददाता। ब्यूरो कार्यालय
पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। जिसमें टीएमसी की करारी हार हुई है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद मिशन 2027 राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। बदायूं जनपद ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश में तमाम लोग भाजपा की 2027 के चुनाव में आसान जीत के नजरिया से देख रहे हैं तो वहीं विपक्षी अलग-अलग तरह से कटाक्ष कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में तो हारजीत हो गई है लेकिन पक्ष और विपक्ष की राजनीति यूपी और बदायूं में घमासान मचाये हुए है। सपा मुखिया ने पश्चिम बंगाल की जीत के बाद बयान क्या दिया पूरे प्रदेश में हलचल मच गई है। सपा मुखिया ने सोशल साइड पर कटाक्ष किया तो भाजपा ने होर्डिंग लगाकर जबाव दिया है। बदायूं में भाजपा और जिलाध्यक्ष का लगा होर्डिंग सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बन गया है।

भाजपा जिलाध्यक्ष का होर्डिंग हो रहा है वायरल
बदायूं जनपद में भाजपा जिलाध्यक्ष का होर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष की तस्वीर के साथ बदायूं शहर के दातागंज तिराहा सहित कई जगह होर्डिंग लगाये गये हैं, जिसमें सपा के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बयान का करारा जबाव दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने होर्डिंग पर बयान में लिखवाया है कि सुन बाबुआ जिस दिन अयोध्या में कार सेवक गोलियों से भूने गये थे, वो था काला दिवस। सपा मुखिया के बयान को भाजपा जिलाध्यक्ष ने दुर्भायपूर्णबताया। इस होर्डिंग पर जिस व्यक्ति की नजर पड़ रही है वही अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। फिलहाल इस होर्डिंग के लगने से राजनीतिक हलचल मच गई है। भाजपाई सपा मुखिया सहित पूरे विपक्ष को बयान को लेकर घेर रहे हैं तो वहीं सपा के लोग भाजपाइयों पर तंज कस रहे हैं।

भाजपा की जीत से विपक्ष में खलबली मची
भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि विपक्ष पर पश्चिम बंगाल में हुई भाजपा की प्रचंड जीत सही न जा रही है। इसलिए विपक्ष के नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं, क्योंकि बंगाल में भाजपा का जनादेश देखकर विपक्ष की यूपी में हवा निकल चुकी है। उन्होंने कहा कि यह न केवल लोकतांत्रिक जनादेश का अपमान है, बल्कि उनकी राजनीतिक हताशा को भी दर्शाता है। विपक्ष में खलबली मची हुई है। कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकास, सुशासन और विश्वास की राजनीति पर जनता की स्पष्ट मोहर है।

सपा ने कारसेवकों पर चलवाई गोलियां
जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि विपक्ष के नेता कुछ भी कहे जा रहे हैं क्योंकि बंगाल की जीत से विपक्ष हताशा में है। इसीलिए जनता को बहकाने के लिए इस तरह के बयान दिये जा रहे हैं। कहा कि बदायूं में लगाया गया होर्डिंग किसी राजनीतिक स्वार्थ से प्रेरित नहीं, बल्कि उन राम भक्त कारसेवकों के बलिदान की स्मृति में है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी। हमारे लिए काला दिन वह था, जब निहत्थे कारसेवकों पर गोलियां चलाई गईं, सपा के नेता विपक्ष वह दिन भूल चुका है। जिस दिन कारसेवकों पर गोली चलवाई गईं थी, उस काला दिन को क्यों सपाई काला दिन नहीं कहते हैं।

अखिलेश के बयान पर बाकी भाजपाई चुप क्यों….
पश्चिम बंगाल में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। जिस पर सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए बयान दिया है। जिस पर भाजपाई पूरी तरह चुप हैं, इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष ने खुलकर न केवल बयान दिया बल्कि होर्डिंग लगवाकर जबाव दिया है। जबकि सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान के बाद बदायूं में चाहे केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा हों, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता हों या फिर दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह हों, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य हों या फिर जिला प्रभारी मंत्री गुलाब देवी हों, पूर्व सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य हों या फिर बृज क्षेत्र के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य हों, एमएलसी वागीश पाठक हों, या भाजपा के अन्य मोर्चा के जिलाध्यक्ष हों, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव हों या फिर अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता हों सभी चुप हैं किसी ने सोशल मीडिया से लेकर किसी भी तरह का कोई बयान नहीं दिया है। इस चुप्पी को लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं की जा रही हैं। क्योंकि जबाव केवल भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने दिया है।

Exit mobile version