नया बदायूं, संवाददाता।
जनपद बदायूं पुलिस प्रशासन की ओर से रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित तीसरी अंतर जनपदीय कबड्डी क्लस्टर सहित तमाम प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। अन्तर जनपदीय कबड्डी कलस्टर (महिला/पुरूष) कबड्डी, जिम्नास्टिक, फैंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारम्भ किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने प्रतिभा किया। इस खो खो प्रतियोगिता में जनपद बदायूं अमरोहा पीलीभीत बरेली का दबदबा रहा।
बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में तृतीय अन्तर जनपदीय कबड्डी कलस्टर (महिला/पुरूष) कबड्डी, जिम्नास्टिक, फैंसिंग एवं खो-खो प्रतियोगिता वर्ष-2026 का शुभारम्भ किया गया। जिसमें बरेली जोन के 08 जनपदो द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद बिजनौर द्वारा प्रतियोगिता में प्रतिभाग नही किया गया । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभेषिक कुमार सिंह, सीओ सिटी/लाइन रजनीश कुमार उपाध्याय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राम राजा यादव, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना, प्रभारी निरीक्षक सिविल लाइंस/कोतवाली व अन्य जनपदों से आये हुए सभी टीम के मैनेजर मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन इन्द्रजीत सिंह प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के रूप में अमित रिछारिया जिला क्रीड़ा अधिकारी, दीपेश कुमार बेसिक शिक्षा पीटीआई, रामदास यादव एनआईएस, रामअवतार बेसिक शिक्षा पीटीआई एवं ज्योति सक्सेना जिला व्यायाम शिक्षिका बदायूं उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में यह रहे परिणाम
आज के प्रतियोगिता के परिणाम निम्न प्रकार रहे। कि
1- खो-खो प्रतियोगिता (पुरूष) का प्रथम मैच जनपद बदायूं एवं जनपद रामपुर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बदायूं ने मुकाबला जीता।
2- खो-खो प्रतियोगिता (पुरूष) का द्वितीय मैच जनपद अमरोहा एवं जनपद शाहजहॉपुर के मध्य खेला गया जिसमें जनपद अमरोहा यह मुकाबला जीता।
3- खो-खो प्रतियोगिता (पुरूष) का तीसरा मैच जनपद पीलीभीत एवं जनपद मुरादाबाद के मध्य खेला गया जिसमें जनपद पीलीभीत यह मुकाबला जीता।
4-खो-खो प्रतियोगिता (पुरूष) का चतुर्थ मैच जनपद सम्भल एवं जनपद बरेली के मध्य खेला गया जिसमें जनपद बरेली यह मुकाबला जीता।
