हमीरपुर संवाददाता नया बदायूं । जिले के राठ-उरई मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में चिकासी थाने के गार्ड ब्रजेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि सब इंस्पेक्टर मोहित देव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना जरीया थाना क्षेत्र के चुरहा गांव के पास की है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम पोस्टमार्टम कराकर वापस थाने लौट रही थी। तभी अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार पुलिस जीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायल सब इंस्पेक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शहीद सिपाही के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
