नया बदायूं, संवाददाता।
विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर बदायूं क्लब में भावपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लाखों लोगों को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान विभाजन विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी, जिला संगोष्ठी, प्रभावित नागरिकों एवं उनके परिवारों का सम्मान तथा मौन जुलूस आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बरेली पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, सीडीओ गामिनी सिंगला सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
प्रदर्शनी में दिखाई गई विभाजन की पीड़ा
कार्यक्रम का शुभारंभ विभाजन की विभीषिका पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन से हुआ। प्रदर्शनी में विभाजन के दौरान विस्थापन, संघर्ष, पीड़ा और लोगों के बलिदान से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर उस दौर की त्रासदी को समझा।
केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन सभी लोगों के बलिदान और पीड़ा को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने विभाजन की त्रासदी झेली। उन्होंने कहा कि इतिहास हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश देता है।
पूर्व जिलाध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि विभाजन की त्रासदी को केवल इतिहास की घटना मानकर भुलाया नहीं जाना चाहिए। स्मृति दिवस का उद्देश्य किसी के प्रति वैमनस्य पैदा करना नहीं, बल्कि इतिहास की सच्चाई को याद करते हुए आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता का महत्व समझाना है।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि विभाजन ने देश और समाज को गहरी पीड़ा दी। सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और राष्ट्रीय एकता ही भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।
विभाजन से प्रभावित नागरिकों का सम्मान
कार्यक्रम के दौरान विभाजन की विभीषिका से प्रभावित नागरिकों एवं उनके परिवारों के सदस्यों वीरेंद्र डिंगड़ा, अशोक खुराना, डीके चड्डा, हरशरण कपूर, जगदीश लाल ग्रोवर, सुरेंद्र दुआ, इंद्रा अरोड़ा, सुमन कपूर, कृष्ण लाल, नरेश, निर्मल वत्रा, सतेंद्र दुआ, हरनाम दास डिंगड़ा, ओमप्रकाश डिंगड़ा, नंद किशोर लोगानी और नारायण दास घिनगड़ा का सम्मान किया गया। इस दौरान उनके अनुभवों और संघर्षों को सम्मानपूर्वक सुना गया तथा उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।
बदायूं क्लब से परशुराम चौक तक निकला मौन जुलूस
कार्यक्रम के अंत में विभाजन की त्रासदी में प्राण गंवाने वाले लोगों की स्मृति में बदायूं क्लब से परशुराम चौक तक मौन जुलूस निकाला गया। इसमें केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, पवन शर्मा, राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, मधु चंद्रा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए।
सभी ने मौन रहकर विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शैलेंद्र मोहन शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. अक्षत अशेष, प्रदीप गुप्ता, दुष्यंत रघुवंशी, जोगेंद्र सिंह पटेल, नेकपाल कश्यप, दुर्गेश वार्ष्णेय, अमित पाठक, आशीष शाक्य, अनिल सिंह, अजय तोमर, आरती कश्यप, अमिता उपाध्याय, रचना शंखधार, शिवम सिंह, जितेंद्र सोनकर, अमित कुमार सिंह, अचल शर्मा, धीरज पटेल, बंटू पाठक, गुलशन प्रताप सिंह, गोपाल शर्मा, रचित साहू, अनुभव उपाध्याय सहित पार्टी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
