नया बदायूं

दातागंज में नशे के खिलाफ दिलाई शपथ, महिला-बालिका सुरक्षा पर हुई गोष्ठी

नया बदायूं, संवाददाता।

नगर पालिका दातागंज की अध्यक्ष नैना गुप्ता की अध्यक्षता में ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई। नैना गुप्ता ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए लोगों को नशे से दूर रहने और बच्चों को मादक पदार्थों से बचाने की शपथ दिलाई।


कार्यक्रम में नैना गुप्ता ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया। डोली, परामर्शदाता ने महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, वन स्टॉप सेंटर तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

प्रीती चौहान, जेएस हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, पुनर्विवाह दंपति पुरस्कार, कानूनी सहायता और शादी अनुदान समेत महिला कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

संरक्षण अधिकारी रवि कुमार ने बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह और बच्चों के संरक्षण एवं पुनर्वास के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए हेल्पलाइन 1098 की जानकारी भी दी।

यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता भमरपाल सिंह, बाल परियोजना अधिकारी मंजू, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, ANM, आशा कार्यकत्रियां, क्षेत्रीय लेखपाल, वार्ड सभासद सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बैठक में मिशन वात्सल्य एवं वार्ड बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति के कार्यों की जानकारी भी दी गई।

Exit mobile version