• Login
No Result
View All Result
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • Home
    • Home – Layout 1
    • Home – Layout 2
    • Home – Layout 3
    • Home – Layout 4
    • Home – Layout 5
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
No Result
View All Result
No Result
View All Result

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता : पुरन लाल लोधी

Naya Badaun by Naya Badaun
September 11, 2026
सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में जुटें कार्यकर्ता : पुरन लाल लोधी
ShareShareShare

नया बदायूं, संवाददाता।

भाजपा कार्यालय पर आयोजित संगठनात्मक जिला बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरन लाल लोधी और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

पुरन लाल लोधी ने कहा कि भाजपा की ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं। बूथ अध्यक्ष से लेकर पन्ना प्रमुख तक सभी कार्यकर्ता नियमित रूप से जनता के बीच रहें और पार्टी की गतिविधियों को परिवारों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाला सेवा संकल्प अभियान-2026 जनसंवाद और जनभागीदारी बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाएं।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं। सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ बूथ, शक्ति केंद्र और पन्ना स्तर तक संगठन को मजबूत करें तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ें। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए अभी से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ानी होगी।
बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री संजीव शर्मा, राजेश्वर सिंह पटेल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री दीपक सोनकर, महेश योगी, महेश राठौर, जिला महामंत्री शैलेंद्र मोहन शर्मा, मंडल अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post

बदायूं में बैंक कर्मचारियों की एकदिवसीय हड़ताल, 140 शाखाएं रहीं बंद

Next Post

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ एसपी सिटी ने की बैठक, जिम्मेदार कंटेंट प्रसारित करने की अपील

Discussion about this post

विज्ञापन

नया बदायूं

Follow Us

  • About
  • Shop
  • Forum
  • Contact

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home 1
  • Home 10
  • Home 2
  • Home 3
  • Home 4
  • Home 5
  • Home 6
  • Home Business
  • Home Crypto
  • Home Food
  • Home Health
  • Home Sports
  • Home Technology
  • Home Travel
  • Our news portal is very efficient for writing news
  • Personal Blog
  • Post Grid
  • Post Grid 2
  • Post Grid 3
  • Post Grid 4
  • Vertical Grid Post
  • Vertical Post Slider
  • home
  • Our Clients
  • About Us
  • Products
  • Services
  • Contact Us

Copyright © 2012 - 2017, JNews - Premium WordPress news & magazine Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Go to mobile version