बदायूं संवाददाता।
मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने जनसामान्य से जनगणना-2027 के अंतर्गत स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कराएं। जनगणना देश के विकास की योजनाएं तैयार करने का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है।
स्वगणना के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सीडीओ ने विकास भवन में बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर फोटो खिंचवाई। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा भी की। अभियान को प्रभावी बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक घंटे रिपोर्ट लेकर कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।
