नया बदायूं

ओवरलोड डंपर ने पीटीओ की गाड़ी को मारी टक्कर,पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

नया बदायूं, संवाददाता।

बदायूं जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ चल रही संयुक्त चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक ने परिवहन विभाग की टीम को टक्कर मार दी। हादसे में पीटीओ की कार मामूली क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि अधिकारी बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पुलिस ने कई थानों की मदद से ट्रक की घेराबंदी की, लेकिन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जिले में यह घटना चर्चा का विषय बना हुआ है।

शुक्रवार को जानकारी के अनुसार, बरेली और बदायूं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम जिले की सीमा पर ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कर रही थी। बरेली के पीटीओ विनय कुमार आंवला के समीप बदायूं बॉर्डर पर वाहनों की जांच में लगे थे। इसी दौरान शाहाबाद की ओर से बजरफुट लेकर आ रहे एक ट्रक को रोकने का इशारा किया गया। आरोप है कि चालक ने ट्रक रोकने के बजाय पीछे से पीटीओ की कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद परिवहन अधिकारियों ने तत्काल वजीरगंज, कुवरगांव और बिसौली पुलिस को सूचना देकर ट्रक की घेराबंदी कराई। और पकड़ा है।

पुलिस चौकी का बोर्ड भी उखाड़ घसीटा

पुलिस से बचने के प्रयास में चालक ट्रक को इधर-उधर मार्गों पर दौड़ाता रहा। इस दौरान उसने बगरैन रिपोर्टिंग चौकी पर लगे पुलिस बैरियर को भी तोड़ दिया। खुद को घिरता देख चालक मक्का के खेत के पास ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

दर्ज किया जा रहा है मुकदमा

परिवहन विभाग के अधिकारियों ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश में जुटी है और एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।

Exit mobile version