नया बदायूं

सरदार पटेल की प्रतिमा स्थल से छेड़छाड़ पर कुर्मी समाज में आक्रोश, आंदोलन की चेतावनी

बदायूं, संवाददाता।

बदायूं शहर के एमएफ हाइवे पर पटेल चौक स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के चबूतरे और फर्श को क्षतिग्रस्त करने तथा प्रतिमा हटाने की सूचना पर कुर्मी समाज में भारी आक्रोश है। भारतीय पटेल महासभा ने सुनीता लॉन में बैठक कर निर्माण कंपनी की कार्रवाई का कड़ा विरोध जताया और आंदोलन की चेतावनी दी।

लाडो डिटर्जेंट

महासभा के अनुसार, 28 अक्टूबर को एनएचएआई की निर्माण कंपनी ने प्रतिमा स्थल के चबूतरे और फर्श को क्षतिग्रस्त कर दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने कंपनी के सब-इंजीनियर मोहम्मद मुदस्सिर से फोन पर बात की, जिसमें प्रतिमा हटाने की बात सामने आई।

महासभा ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर क्षतिग्रस्त स्थल का पुनर्निर्माण कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि सरदार पटेल की प्रतिमा हटाने या उससे छेड़छाड़ का प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कंपनी ने मनमानी बंद नहीं की तो कुर्मी समाज सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।

बैठक में कुलदीप पटेल एडवोकेट, रवीश पटेल उर्फ टिंकू, नरेश पटेल, बृजकिशोर पटेल, विजेन्द्र सिंह पटेल, शिवेन्द्र पटेल एडवोकेट, सुदीप पटेल एडवोकेट, प्रदीप सिंह पटेल एडवोकेट, सतीश चन्द्र सिंह पटेल, रूपेन्द्र पटेल, यशपाल पटेल, प्रेमपाल पटेल, महेश पटेल, सत्येन्द्र पटेल, सुजान पटेल, काली चरन पटेल, आशीष पटेल, पुष्पेन्द्र पटेल और देवेन्द्र पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version