नया बदायूं

बिना दहेज के सामूहिक निकाह का आयोजन

बदायूं। खानकाहे सकलेनिया शराफतिया के साहिबे सज्जादा हजरत गाजी मियां हुजूर की ओर से बड़े स्तर पर इस्तमाई निकाह (सामूहिक विवाह) का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री आबिद रजा ने अतिथि के रूप में शिरकत की और हजरत गाजी मियां हुजूर से मुलाकात कर दुआएं लीं।

आयोजन में बिना दहेज के निकाह कराकर समाज को सादगी और दहेज प्रथा के खिलाफ संदेश दिया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री आबिद रजा के साथ अली फरशोरी, सभासद अनवर खां, जैगम खां, अबरार, नवेद, मुशाहिद समेत कई लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version