बदायूं संवाददाता।
लौहपुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पटेल चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील राठौर ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और अटूट संकल्प का अनुपम उदाहरण है। देश उन्हें लौहपुरुष के रूप में सदैव याद करता रहेगा। स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ ही उन्होंने स्वतंत्र भारत को एक सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के विचार आज भी देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं। सभी को उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरदार पटेल की विरासत और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुखदेव राठौर, ब्लॉक प्रमुख अनेकपाल सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता शर्मा, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, धीरज पटेल, तीतेन्द्र पटेल, अंकित राज्य, अवदेश पटेल, राजू प्रजापति, कुणाल राठौर, गुड्डू मिश्रा, पूर्व चेयरमैन सुरेश राठौर, जगमोहन सिंह, गुड्डू राघव, सुमन संघर्षी, जया साहू, पूनम शर्मा, प्रतिभा सिंह और मेखला सिंह सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
